दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी ने जमुई के आदिवासियों को 6640 करोड़ की सौगात दी, बिरसा मुंडा के नाम पर चांदी का सिक्का और डाक टिकट जारी

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमुई में कार्यक्रम है. शुक्रवार को आदिवासियों का भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनायी जा रही है. इस मौके पर बल्लोपुर गांव में पीएम जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ 6640 करोड़ की लागत से कई विकास परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. बिरसा मुंडा की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं. जमुई जिले के बल्लोपुर गांव में वे बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं. पीएम-जनमन के तहत बनाए गए 11 हजार जनजाति आवासों के गृह प्रवेश में भी वर्चुअली हिस्सा लिया। इसके अलावा देश भर में 10 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन किया गया. पीएम मोदी के जमुई कार्यक्रम से देश भर के 100 जिलों से लोग सीधे तौर पर लाइव जुड़े हैं.

पीएम मोदी की जमुई सभा में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जुएल ओरांव, जीतनराम मांझी समेत अन्य नेता के मौजूद हैं. पीएम मोदी की सभा मेें आसपास के जिलों और झारखंड से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं.

मोदी ने 10 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों और 300 वन धन विकास केंद्रों का उद्घाटन किया, जिनका उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना और आजीविका में सुधार करना है. उन्होंने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा और जबलपुर में दो आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों और श्रीनगर तथा गंगटोक में दो आदिवासी अनुसंधान संस्थानों का भी उद्घाटन किया, ताकि आदिवासी समुदायों के इतिहास का दस्तावेजीकरण और संरक्षण किया जा सके.

प्रधानमंत्री का एक सप्ताह से भी कम समय में बिहार का यह दूसरा दौरा है. इससे पहले उन्होंने बुधवार को राज्य के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख शहरों में से एक दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधारशिला रखी थी. जमुई की सीमा झारखंड से लगती है, जहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *