दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमुई में कार्यक्रम है. शुक्रवार को आदिवासियों का भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनायी जा रही है. इस मौके पर बल्लोपुर गांव में पीएम जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ 6640 करोड़ की लागत से कई विकास परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. बिरसा मुंडा की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं. जमुई जिले के बल्लोपुर गांव में वे बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं. पीएम-जनमन के तहत बनाए गए 11 हजार जनजाति आवासों के गृह प्रवेश में भी वर्चुअली हिस्सा लिया। इसके अलावा देश भर में 10 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन किया गया. पीएम मोदी के जमुई कार्यक्रम से देश भर के 100 जिलों से लोग सीधे तौर पर लाइव जुड़े हैं.
जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। जमुई की धरती से सभी आदिवासी भाई-बहनों को जय जोहार।https://t.co/0TOzSC9cJW
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2024
पीएम मोदी की जमुई सभा में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जुएल ओरांव, जीतनराम मांझी समेत अन्य नेता के मौजूद हैं. पीएम मोदी की सभा मेें आसपास के जिलों और झारखंड से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं.
