नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. रबूपुरा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और फूड विभाग की टीम को भी बुलाया गया.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
वही, शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सामने आया है कि फूड पॉइजनिंग के चलते पांच लोगों की मौत हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. वहीं घटना के बाद से ही पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है.
🚨 #NOIDA: A tragic incident has been reported from Rabupura in Greater Noida, where four members of a family allegedly died after consuming tea and Maggi, according to the initial report.
Suspected food poisoning is believed to be a possible cause, but the exact reason behind…
— The North Beat (@TheNorthBeatIN) October 17, 2026
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि, आज शनिवार को प्रातः थाना रबूपुरा पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नगला पदम निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्यों महेश पुत्र कृष्ण निवासी नगला पदम, उम्र 37 वर्ष, ललिता पत्नी महेश उम्र 35 वर्ष, पुत्र उम्र 11 वर्ष, पुत्री महेश उम्र 7 वर्ष, और पुत्र उम्र 3 वर्ष की मृत्यु हो गई है.
सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस बल, उच्चाधिकारीगण, एम्बुलेंस एवं फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे. फील्ड यूनिट, फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं. मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है.
डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई मौत में शुरूआती जां में मामला ‘फ़ूड पॉइजनिंग’ का पाया जा रहा है. आसपास के लोगों तथा मृतक महेश की माता द्वारा बताया गया कि परिवार के सदस्यों ने रात्रि में नूडल्स का सेवन किया था. मृत्यु के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.
