दिल्‍ली-एनसीआर ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा नवरात्री पर 101 कन्याओं का पूजन
दिल्‍ली-एनसीआर

ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा नवरात्री पर 101 कन्याओं का पूजन

सुशील कुमार शर्मा

गाजियाबाद: ममता की छाँव सेवा ट्रस्ट (पंजी.) द्वारा संत रविदास कालोनी , पुराना विजय नगर में संचालित इंदु शिशु विद्या सदन में शनिवार 17 अक्टूबर को नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी के स्वरूप के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजन कर 101 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ.

इस अवसर पर कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी बच्चों को स्कूल बैग, लंंच बॉक्स, पेठा, नमकीन व चिप्स के पैकेट, केला, बिस्कुट, चॉकलेट, टॉफी, टूथब्रश, फ्रूटी, और दक्षिणा के रूप में 50-50 रूपये देकर कार्यक्रम संपन्न किया गया.

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मेघराज अरोड़ा, संरक्षक राज कुमार आर्य, आमोद कपूर, स्वरूप नारायण मुन्नीलाल बरनवाल व सतीश चंद्र गुप्ता,मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा, कोऑर्डिनेटर एस. के. उपाध्याय, ट्रस्ट की सचिव व स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ,उप प्रधानाचार्या मंजू मल्होत्रा , विशिष्ट सदस्य बालकृष्ण कुकरेजा ,सदस्य पिंकी कपूर व शलभ गुप्ता, स्कूल समिति की मंत्री सुधारानी, सदस्य ममता रानी, शिक्षक राजेश सिंह, आयुष कुमार, स्कूल समिति की उप प्रबंधक व योग शिक्षिका अर्चना शर्मा, शिक्षिका संगीता शर्मा, प्रिया सेठी, संध्या कुमारी उपस्थित रहे.

Exit mobile version