दिल्‍ली-एनसीआर

ओम बिरला चुने गए लोकसभा के स्पीकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने दी बधाई

दिल्ली: ओम बिरला लोकसभा स्पीकर चुने गए है. ध्वनि मत से ओम बिरला स्पीकर चुने गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरला को बधाई दी. राहुल गांधी ने भी ओम बिरला को बधाई दी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनडीए की ओर से ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा था. राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह समेत कई सांसदों ने प्रस्ताव का समर्थन किया. आपको बता दें कि आज 18 वीं लोकसभा के पहले सत्र के तीसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का बयान सामने आया है.

किरेन रिजिजू ने कहा कि स्पीकर के लिए विपक्ष से दोबारा अपील की है कि सरकार मिलकर काम करना चाहती है. संख्या हमारे पास है, लेकिन सहमति चाहते है. ये संख्याबल का मामला नहीं है. हम सहमति पर भरोसा रखते हैं. सर्वसम्मति से स्पीकर चुना जाए. आपको बता दें कि 18वीं लोकसभा के लिए आज स्पीकर का चुनाव होना है. आज सुबह 11 बजे संसद में लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा. प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब मतदान कराएंगे. ओम बिरला ने NDA उम्मीदवार के तौर पर दाखिल नामांकन किया है तो वहीं विपक्ष की ओर से के. सुरेश ने नामांकन भरा है.

सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सबसे पहले नाम पुकारा जाएगा. शपथ नहीं लेने वाले नवनिर्वाचित सांसदों का नाम पुकारा जाएगा. इसके बाद पीएम मोदी सदन में ओम बिरला के नाम का प्रस्ताव रखेंगे. नए लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर बिरला के नाम का प्रस्ताव रखेंगे. और सभी दलों से उन्हें निर्विरोध सर्वसम्मति से चुनने का आग्रह करेंगे. संख्या बल के हिसाब से ओम बिरला का चुना जाना लगभग तय है क्योंकि लगभग 310 सांसद ओम बिरला के पक्ष में वोट कर सकते है.

ऐसे में बिरला की जीत की संभावना अधिक है. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने फिर से सांसद ओम बिरला को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं विपक्ष की ओर से के.सुरेश को अपना प्रत्याशी बनाया गया है. अध्यक्ष पद को लेकर NDA और विपक्षी इंडिया ब्लॉक के बीच सहमति नहीं बनने पर दोनों ने अपने अपने उम्मीदवारों को उतारा है. विपक्ष द्वारा डिप्टी स्पीकर पद पर दावेदारी से चुनाव की नौबत आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *