दिल्‍ली-एनसीआर

मालवीय नगर अग्निकांड: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंची CM रेखा, मृतक के परिवार को 10-10 लाख मुआवजे का ऐलान

दिल्ली: बीते बुधवार को मालवीय नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट के अंदर आग लग जाने की घटना सामने आई थी, जिसमें अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग अभी भी घायल है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साकेत स्थित मैक्स अस्पताल अग्निकांड में घायल हुए मरीजों से मिलने के लिए पहुंची, इस दौरान मुख्यमंत्री ने तकरीबन आधा घंटा से ज्यादा समय मरीजों से मिलने में लगाया. घायलों का हालचाल भी लिया.

दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ऐलान किया कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी, और जो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें सहायता के रूप में 5 लाख रुपये मिलेंगे. मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. दिल्ली सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी है. हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति मिलने की प्रार्थना करते हैं.”

वहीं इस दौरान मालवीय नगर विधानसभा से विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि आज मालवीय नगर इलाके में हुए अग्निकांड में घायल मरीजों से मिलने के लिए अस्पताल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची थी. उन्होंने सभी घायलों से मुलाकात किया है. साथ ही उन्हें हर संभव दिल्ली सरकार से जो भी मदद है, वह करने का उन्हें आश्वासन दिया गया है.

सतीश उपाध्याय ने कहा कि अभी तक मैक्स अस्पताल में 17 मरीज भर्ती है, कुछ को छुट्टी दे दिया गया है, जिनकी स्थिति सही है. पहले से अब मरीजों की स्थिति बहुत सही है और सब खतरे से बाहर है और भगवान ने चाहा तो सब जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे. ज्यादातर विदेशी नागरिक है तो उनके परिजनों को भी सूचना दिया जा रहा है. हम कल से ही यहां पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उम्मीद है कि सभी मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएंगे.

अग्निकांड में प्रभावित कुल 47 व्यक्तियों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया. इनमें से 21 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 17 लोग घायल पाए गए. नौ व्यक्तियों की स्थिति गंभीर बताई गई. बता दें कि अस्पतालवार प्राप्त आंकड़ों के अनुसार एम्स ट्रॉमा सेंटर में छह लोगों को लाया गया, जिनमें तीन मृत पाए गए, दो घायल थे तथा एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर थी. पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल में तीन लोगों को भर्ती कराया गया, जिनमें दो घायल थे तथा एक मरीज को आगे उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया.

मैक्स अस्पताल में 38 लोगों को लाया गया, जिनमें 18 मृत पाए गए, 13 घायल थे तथा सात की हालत गंभीर बताई गई. एक मरीज को सफदरजंग अस्पताल स्थानांतरित किया गया. वहीं इस वक्त एम्स में घायलों की संख्या 1 है वहीं 10 दिल्ली पुलिस कर्मी है. एम्स में भर्ती हुए अन्य 2 घायलों ( बांग्लादेशी) मैक्स हॉस्पिटल शिफ्ट हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *