ग्रेटर नोएडा: ग्रेनो वेस्ट स्थित इरोज़ सम्पूर्णम सोसायटी में आज उस समय तनाव की स्थिति बनी हुई है. बिल्डर द्वारा बिजली, लिफ्ट और अन्य बुनियादी सुविधाएं अचानक रोक दी गईं है. इस फैसले से सोसायटी में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में अंधेरा होने के कारण दैनिक कार्य प्रभावित हो रहें हैं. लिफ्ट बंद होने से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी रही है. अचानक लिए गए इस कदम से सोसायटी में अफरा-तफरी और नाराज़गी का माहौल बन गया है.
निवासियों का आरोप है कि बिल्डर दबाव बनाने के उद्देश्य से जरूरी सुविधाओं को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है, जो पूरी तरह से अनुचित और अमानवीय है. सोसायटी के लोगों ने एकजुट होकर इस कार्रवाई का विरोध किया और स्थानीय प्रशासन व प्राधिकरण से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.
निवासियों का कहना है कि वे सभी वैध शुल्क अदा कर चुके हैं, इसके बावजूद इस तरह की कार्रवाई निवासियों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है.
अब सभी की नजरें प्रशासन और संबंधित अधिकारियों पर टिकी हैं कि वे इस मामले में कब तक राहत दिलाते हैं सोसायटी के कार्यवाहक अध्यक्ष दीपांकर व सचिव सोसायटी के अन्य लोगों के साथ नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में जाकर बिल्डर की शिक़ायत की व मौजूदा स्थिति से अवगत कराया नोएडा प्राधिकरण कार्यालय द्वारा बुनियादी सुविधाएं सोसायटी निवासियों को उपलब्ध कराने संबंधी पत्र भी जारी किया गया है, पर बिल्डर द्वारा बुनियादी सुविधाएं शुरू नहीं की जा रही है.

