दिल्‍ली-एनसीआर

ग्रेटर नोएडा: तीन मजदूरों को तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने रौंदा, आरोपी चालक कार सहित फरार

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमका गांव के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत हो गई. वे धान की रोपाई करने जा रहे थे तभी एक स्कार्पियो ने उनपर अपनी गाड़ी चढ़ा दी. हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी समेत मौके से फरार है . इस हिट एंड रन मामले में तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल मजदूरों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. तीनों ही मजदूर बिहार के रहने वाले हैं.

इस घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी. मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी कार चालक और कार की तलाश में जुट गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है की गाड़ी की पहचान की जा चुकी है, टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों धान की रोपाई का कार्य करने के लिए आए हुए थे. मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है. दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान स्कॉर्पियो के रूप में तथा वाहन चालक की पहचान कर ली गई है. परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *