दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली: कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर के पास फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

दिल्ली: आनंद विहार थाना क्षेत्र में कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर के पास फायरिंग की घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए. दोनों को उपचार के लिए हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी अफसर और पुरानी सीलमपुर निवासी इरशाद के रूप में हुई. दोनों की पीठ पर गोली लगी है. चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत स्थिर है.

पुलिस के अनुसार, हेडगेवार अस्पताल से आनंद विहार थाना पुलिस को दो घायलों के भर्ती होने की सूचना मिली थी. बताया गया कि दोनों कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर के पास हुई फायरिंग की घटना में घायल हुए. सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायलों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच शुरू कर दी है.घटना के पीछे के कारण का पता लगा लगाने की कोश‍िश की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.

डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि कड़कड़डूमा कम्युनिटी सेंटर के पास फायरिंग की घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी. दोनों के पीठ पर गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर है. आनंद विहार थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *