दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. घोंडा के जेपी नगर पांचवां पुस्ता में एक मकान की छत भरभराकर अचानक गिर गई. मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत हो गई. जबकि उनका 9-10 वर्षीय बेटा सुरक्षित बच गया. इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतकों की पहचान टिंकू (32 वर्ष) और उनकी पत्नी उर्मिला (30 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा/मैनपुरी क्षेत्र के रहने वाले थे और जेपी नगर में किराए के मकान में रह रहे थे. इस हादसे में दंपति का 10 वर्षीय बेटा आकाश घटना से महज दो मिनट पहले ही कमरे से बाहर निकल गया था. अगर वह कमरे में मौजूद होता तो वह भी इस हादसे की चपेट में आ सकता था.
#WATCH | Delhi | A roof of the house collapsed in JP Nagar, Gonda area, in Jaiprakash Nagar of North-East Delhi, Usmanpur. Further details awaited. pic.twitter.com/Oly7hODfiS
— ANI (@ANI) August 2, 2026

