Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
आप ने दिल्ली पुलिस पर सीएम अरविंद केजरीवाल की जासूसी करने का आरोप लगाया है - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

आप ने दिल्ली पुलिस पर सीएम अरविंद केजरीवाल की जासूसी करने का आरोप लगाया है

दिल्ली: पत्र में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पर आम आदमी पार्टी ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर 24 घंटे जासूसी का आरोप लगाया है. वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने पत्र में सीएम हाउस पर ड्रोन उड़ने के मामले में कार्रवाई करने और आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग भी की है.

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर सीएम अरविंद केजरीवाल की जासूसी का आरोप लगाया है. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने इस बावत दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जासूसी का आरोप लगाया है.

पत्र में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पर आम आदमी पार्टी ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर 24 घंटे जासूसी का आरोप लगाया है. वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा ने पत्र में सीएम हाउस पर ड्रोन उड़ने के मामले में कार्रवाई करने और आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग भी की है.

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारी पार्टी के सांसदों ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की जासूसी को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को पत्र लिखकर शिकायत की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने तीन बार केजरीवाल का मुख्यमंत्री बनाया है. मुख्यमंत्री केजरीवाल की सुरक्षा में चूक की वजह से उन पर कई बार हमले हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *