बिजनेस

नोएडा सेक्टर-33ए में 19 से 22 फरवरी तक भव्य फ्लावर शो, शिवालिक पार्क बनेगा आकर्षण का केंद्र

नोएडा: 19 से 22 फरवरी तक सेक्टर 33 ए स्थित शिवालिक पार्क में नोएडा प्राधिकरण अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर भव्य फ्लावर शो का आयोजन करने जा रहा है. प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि इस फ्लावर शो का थीम और कलाकृतियों बेहद आकर्षक होगी. इसमें आकर्षक का केंद्र होगा 40 फीट ऊंचा केदारनाथ मंदिर, जिसकी प्रतिकृति फूलों से तैयार जा रही है.

उन्होंने कहा कि फूलों से तैयार की गई केदारनाथ मंदिर प्रतिकृति काफी भव्य होगी. यह मंदिर 30 फीट लंबा और 40 फीट ऊंचा होगा. फ्लावर शो का मुख्य द्वार भी केदारनाथ थीम पर आधारित है, जिसकी ऊंचाई 25 फीट होगी. मंदिर के सामने फूलों से निर्मित 8 फीट लंबे त्रिशूल, डमरू और नंदी स्थापित किए जाएंगे. इस फ्लावर शो में सिर्फ मंदिर ही नहीं, बल्कि फूलों और सब्जियों से बनी कई अन्य आकृतियां भी देखने को मिलेंगी. इसमें करेले से बना 6 फीट का हाथी, भगवान बुद्ध, कमल का फूल, मटका व ढोलक के आकार की बास्केट फ्लोरल रेप्लिका भी लोगों को खासा आकर्षित करेगी. वहीं मुख्य पाथवे को 7 फीट की बास्केट और पॉट्स से सजाया जाएगा.

Noida Flower Show Know everything from Kedarnath Temple replica dates tickets and route नोएडा फ्लावर शो: 'केदारनाथ मंदिर' के दर्शन, डेट, टिकट और रूट से लेकर जानें सबकुछ, Noida Hindi News -

इस शो में न केवल स्थानीय लोग, बल्कि देश की बड़ी संस्थाएं भी अपनी प्रदर्शनी लगाएंगी. इसमें भारतीय थल सेना, उत्तर रेलवे, दिल्ली और दक्षिण दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम, यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और एडोब जैसे संस्थान प्रमुख है. गार्डनिंग प्रेमियों के लिए यहां 90 स्टॉल और 38 नर्सरी भी लगाया जाएगा. अगर आप अपने घर के लिए पौधे या खाद ढूंढ रहे हैं तो वह भी यहां मिल जाएंगे. विशेष रूप से कलिम्पोंग और भीमताल से 38 नर्सरी यहां स्टॉल लगाएंगी, जहां दुर्लभ बीज, खाद, खेती के औजार और सजावटी गमले भी उपलब्ध होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *