दिल्‍ली-एनसीआर

दिल्ली को मिली नई ‘मैडम मुख्यमंत्री’, रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, वीडियो में देखिए

दिल्ली: राजनीति में नया अध्याय जुड़ गया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता के नाम को मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता राजधानी की नौवीं मुख्यमंत्री बनी हैं. उनका शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में आयोजित हुआ, जिसे विशेष रूप से राम मंदिर थीम पर सजाया गया था.

दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला ग्राउंड पहुंचे उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रामलीला मैदान में मौजुद रहे.

दिल्ली में 6 नए कैबिनेट मंत्री ने भी ली शपथ, देखें सूची…

दिल्ली में कैबिनेट मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं। 6 नए मंत्री शपथ ग्रहण की। शपथ लेने वाले नेताओं की सूची इस प्रकार है:

  1. प्रवेश वर्मा
  2. आशीष सूद
  3. मनजिंदर सिंह सिरसा
  4. रविंदर इंद्रराज
  5. कपिल मिश्रा
  6. पंकज कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *