गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में जोरदार बर्फबारी, उत्तराखंड में ठंडा-ठंडा, कूल-कूल हुआ मौसम - TV News Today
उत्तराखंड

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में जोरदार बर्फबारी, उत्तराखंड में ठंडा-ठंडा, कूल-कूल हुआ मौसम

उत्तराखंड: जनपद में गुरुवार को मौसम ने करवट बदली. हर्षिल घाटी और जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बर्फबारी जारी है. वहीं गंगोत्री यमुनोत्री में भी बर्फबारी हो रही है. निचले इलाकों में घने बादल छाए हैं. सुबह 4 बजे से यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरसाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी, फूलचट्टी क्षेत्र में बर्फबारी तो निचले इलाकों बड़कोट तहसील क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही है. बर्फबारी ने ठंडक बढ़ा दी है.

आज गुरुवार सुबह गंगोत्री धाम में बर्फ गिरनी शुरू हो गई. वहीं निचले इलाकों में बारिश के असार बने होने से ठंड बढ़ गई है. गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने के कारण तापमान शून्य से नीचे चला गया है. धाम में रहने वाले स्थानीय लोगों सहित यात्रियों ने गरम वस्त्र ओढ़ने शुरू कर दिए हैं. मौसम के करवट बदलते ही उच्च हिमालय की पहाड़ियां बर्फबारी से ढकनी शुरू हो गई हैं.

बात दें कि विगत कई दिनों से खिली चटक धूप के बीच गुरुवार सुबह से ही मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी थी. जिसके चलते जिले के तमाम क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई. वहीं यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में भी बर्फबारी होने से पर्यटन स्थलों में आए देश विदेश के श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया. तापमान में आई इस भारी गिरावट के साथ ही पूरे जनपद में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है. उच्च हिमालयी क्षेत्रों के पहाड़ियों में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में काड़ाके की ठंड बढ़ गई है.

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि सुबह से ही गंगोत्री धाम में बर्फबारी हुई है. जिससे ऊपरी इलाकों सहित निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है. मां यमुना के शीतकालीन पूजा स्थल के पुजारी शेखर उनियाल ने बताया कि सुबह से क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *