उत्तर प्रदेश

सीएम धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है. सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि ‘नई दिल्ली स्थित “उत्तराखंड निवास” के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने और तय सीमा पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.

इस अवसर पर श्रमिकों से भी भेंट कर उन्हे प्रोत्साहित किया. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यह भवन उत्तराखंड की वास्तुकला शैली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों पर भी आवश्यकता के अनुरूप राज्य अतिथि गृहों के निर्माण के संबंध में सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए.

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव नतीजे आ गए हैं. चुनाव परिणाम में भाजपा को 240 सीट मिली है. जबकि एनडीए को 293 सीट मिली है. दिल्ली में शुक्रवार को एनडीए की बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया है. पीएम मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार बनाने ने सरकार बनाने का न्यौता दे दिया है. एनडीए ने सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश कर दिया है. पीएम मोदी 9 मई को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. सीएम धामी अभी दिल्ली में हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *