दिल्‍ली-एनसीआर

लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली की सभी 7 सीटों समेत 58 सीटों पर वोटिंग जारी

दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत दिल्ली की सभी 7 सीटों समेत 58 सीटों पर वोटिंग जारी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी ने दिल्ली के मतदना केंद्र पर आज मतदान किया है.

वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान और बेटी मिराया ने भी दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित अटल आदर्श स्कूल पोलिंग बूथ पर वोट डाला है. प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया ने पहली बार वोट डाला है.

वोटिंग के बाद पोलिंग बूथ पर राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ सेल्फी लेते दिखे हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वोट डालने के बाद सभी से वोटिंग करने की अपील की है. मतदान करने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, “INDIA गठबंधन ही जीतेगा. महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं…हम अपने गिले-शिकवे अलग रखकर संविधान के लिए और लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं.

वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने कहा, मैं लोकसभा चुनावों के लिए पहली बार वोट डाल रहा हूं, इससे पहले दिल्ली स्टेट इलेक्शन में वोट किया था. मैं लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने और लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने की अपील करता हूं. प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा ने पहली बार वोटिंग की है. प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा ने मतदान के बाद कहा, “बाहर आकर वोट करें. बदलाव का हिस्सा बनें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *