दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत दिल्ली की सभी 7 सीटों समेत 58 सीटों पर वोटिंग जारी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी ने दिल्ली के मतदना केंद्र पर आज मतदान किया है.
वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान और बेटी मिराया ने भी दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित अटल आदर्श स्कूल पोलिंग बूथ पर वोट डाला है. प्रियंका गांधी वाड्रा की बेटी मिराया ने पहली बार वोट डाला है.
वोटिंग के बाद पोलिंग बूथ पर राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ सेल्फी लेते दिखे हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वोट डालने के बाद सभी से वोटिंग करने की अपील की है. मतदान करने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा, “INDIA गठबंधन ही जीतेगा. महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं…हम अपने गिले-शिकवे अलग रखकर संविधान के लिए और लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं.
देशवासियों!
पहले पांच चरणों के मतदान में आपने झूठ, नफ़रत और दुष्प्रचार को नकार कर अपने जीवन से जुड़े ज़मीनी मुद्दों को प्राथमिकता दी है।
आज छठे चरण का मतदान है और आपका हर वोट सुनिश्चित करेगा कि:
– युवाओं के लिए 30 लाख खाली सरकारी पदों पर भर्ती और 1 लाख रुपए साल की पहली नौकरी… pic.twitter.com/TvcmqSwXj3
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 25, 2024
वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने कहा, मैं लोकसभा चुनावों के लिए पहली बार वोट डाल रहा हूं, इससे पहले दिल्ली स्टेट इलेक्शन में वोट किया था. मैं लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने और लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने की अपील करता हूं. प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा ने पहली बार वोटिंग की है. प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा ने मतदान के बाद कहा, “बाहर आकर वोट करें. बदलाव का हिस्सा बनें.
