उत्तराखंड हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, सीएम धामी ने श्रद्धालुओं का यात्रा के लिए किया स्वागत और अभिनंदन
उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, सीएम धामी ने श्रद्धालुओं का यात्रा के लिए किया स्वागत और अभिनंदन

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के बाद सभी श्रद्धालुओं का इस यात्रा में स्वागत और अभिनंदन किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है.

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि आज गुरु गोविंद सिंह की तपोस्थली हेमकुंड साहिब के कपाट खुल रहे हैं. आप सभी श्रद्धालुओं का भक्ति और आस्था से परिपूर्ण इस यात्रा में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है. आप सभी से निवेदन है कि यात्रा के दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अवश्य पालन करें और रजिस्ट्रेशन एवं स्वास्थ्य जांच के बाद ही अपनी यात्रा प्रारंभ करें.

आपको बता दें कि हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार 25 में को श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं. पंच प्यारों की अगुवाई में सुबह सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब पहुंचा है. इसके बाद हेमकुंड साहिब की यात्रा-2024 शुरू हो गई है. हेमकुंड साहिब में स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बुद्ध पूर्णिमा को खुले थे. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के बाद सभी श्रद्धालुओं का इस यात्रा में स्वागत और अभिनंदन किया है.

Exit mobile version