नोएडा : ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई. दोनों सोसायटी के नीचे अचेत अवस्था में मिले थे. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बताया जा रहा है कि बच्चे को बचाने के चक्कर में पिता भी बालकनी से गिरे और दोनों कि मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले कि जांच की जा रही है.दोनों की मौत से सोसायटी में शोक की लहर दौड़ गई.
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डाक्टर प्रवीण रंजन सिंह के मुताबिक शुक्रवार को 30 अक्टूबर 2026 को थाना बिसरख को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि महागुन मायवुड्स सोसायटी के टावर नंबर-23 से गिरकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पिता की पहचान रणदीप पात्रा (करीब 40 वर्ष) पुत्र और उनका 11 वर्षीय बेटा के रूप में हुई है। दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैँ. मौक़े पर शान्ति व्यवस्था कायम हैँ.
पुलिस के मुताबिक़ मृतक रणदीप पात्रा की पत्नी ने पुलिस को बताया कि परिवार को सुबह जल्दी खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए निकलना था. इसी वजह से उनके पति और बेटा बालकनी में पूजा के लिए फूल तोड़ने गए थे. इसी दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण बेटा नीचे गिरने लगा तो पिता ने उसे बचाने की कोशिश की तो दोनों ही बालकनी से नीचे गिर गए. हादसे में दोनों की जान चली गई.