उत्तर प्रदेश

मध्‍य प्रदेश में सीएम योगी बोले- चारों ओर एक ही स्‍वर है, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव के दौरान उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ यूपी ही नहीं अन्‍य भाजपा शासित राज्‍यों में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. शुक्रवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ मध्‍य प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पहुंचे. मध्‍य प्रदेश के अशोक नगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने दावा किया. उत्‍तर,दक्षिण,पूरब,पश्चिम हर तरफ एक ही लहर है इस बार फिर मोदी सरकार.

सीएम योगी ने कहा चारो ओर एक ही स्वर है कि फिर एक बार मोदी सरकार और लोगों से पूछा जाता है कि मोदी सरकार क्यों चाहिए? तो लोग कहते हैं कि विकास के साथ-साथ सब कुछ होगा लेकिन ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। यह कृतज्ञता और संकल्प जो देश में दिख रहा है वो अभूतपूर्व है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, चारो ओर एक ही स्वर है कि फिर एक बार मोदी सरकार और लोगों से पूछा जाता है कि मोदी सरकार क्यों चाहिए? तो लोग कहते हैं कि विकास के साथ-साथ सब कुछ होगा लेकिन ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, यह संकल्प जो देश में दिख रहा है वो अभूतपूर्व है. आज भारत एक नया भारत है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद से देश में 2014 तक सिर्फ 74 एयरपोट थे, लेकिन पांच साल के अंदर यह आंकड़ा 150 पहुंच गया है. सिंधिया जी ने पीएम मोदी के सपने को साकार कर दिया है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करेगा. हमारा सारथी तो ऐसा ही होना चाहिए जो देश को विकास की ओर ले जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *