उत्तर प्रदेश

सांगली में बोले सीएम योगी- महाराष्ट्र लिखेगा भाजपा-एनडीए की महाविजय की गाथा

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र के सांगली लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्‍याशी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे. इस जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. इसके साथ ही सीएम योगी ने महाराष्‍ट्र को ‘हिंदवी स्वराज’ की धरती बताया.

इसके साथ ही सीएम योगी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र भाजपा-एनडीए की महाविजय की गाथा लिखेगा. सीएम योगी ने कहा अटक से कटक तक भारत के सीमा विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाली महाराष्ट्र की पावन धरा आज मोदीमय है. सांगली लोक सभा क्षेत्र की जनता का उत्साह इस बात का प्रमाण है- 4 जून को 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी.

सांगली से पहले सीएम योगी ने कोल्हापुर में जनसभा की जिसमें उन्‍होंने कहा वीर सावरकर ने इसी धरती से 1857 के स्वतंत्रता समर को प्रथम स्वातंत्र्य समर की संज्ञा देकर भारत वासियों में आजादी के प्रति गौरव का भाव जगाने का काम किया था. कांग्रेस ने हिंदुओं को अपमानित करने के लिए ‘हिंदू आतंकवाद’ शब्द दिया.

सीएम योगी ने कहा ये कांग्रेस ही थी जिसने भगवान राम के असतित्‍व पर सवाल उठाया और हिंदुओं को अपमानित करने के लिए यूपीए सरकार में हिंदू आतंकवाद का शब्द भी दिया था. सीएम ने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा क्‍या हिंदू आतंकवादी होता है.

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा तत्कालीन गृह मंत्री के परिवार के लोग खूनी पंजे से चुनाव लड़ने आए हैं. आपको उनसे सावधान रहना है. उन्‍होंने इन्‍हीं लोगों ने कहा था मालेगांव विस्फोट में योगी आदित्यनाथ का भी नाम होगा. हम सीबीआई रेड कराएंगे। हमने कहा कि प्रमाण के साथ भेजो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *