Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए धामी सरकार ने मंजूर किए 6 करोड़ - TV News Today
उत्तराखंड

मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए धामी सरकार ने मंजूर किए 6 करोड़

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम घोषणा के तहत प्रदेश के विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकण के लिए छह करोड़ रुपये से अधिक मंजूर किए हैं. इसमें चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में नंदादेवी राजजात स्थल पंचायती चौक वाण के सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण के लिए एक करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.

वहीं, डीडीहाट के ग्राम बारमौ में श्री खण्डेनाथ स्वामी मंदिर के प्रांगण में शिवलिंग की स्थापना के लिए 56.80 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं. सीएम ने अल्मोड़ा के देवी मंदिर एवं जौरासी देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए एक करोड़, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के तहत ग्राम देवरी बाबा दरिया नाथ प्रांगण में बहुउद्देशीय भवन निर्माण के लिए 84.43 लाख रुपये मंजूर किए है.

विधानसभा क्षेत्र चंपावत के सप्तेश्वर महादेव मंदिर स्थल के सौन्दर्यीकरण एवं स्नान घाट के निर्माण के लिए 93.38 लाख रुपये, उत्तरकाशी के विधानसभा पुरोला के तहत विकासखंड मोरी के ग्राम पंचायत सरास में जागा माता मंदिर के पास सौन्दर्यीकरण एवं सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए 91.11 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है.

इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र चंपावत में बनबसा-टनकपुर-चंपावत-घाट तक राष्ट्रीय राजमार्ग में सात स्थानों में हिलांस आउटलेट के निर्माण के लिए 8.66 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गई है. वहीं विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा में मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला और क्राफ्ट म्यूजियम के निर्माण के लिए 69.82 लाख रुपये मंजूर किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *