Maharashtra NCP में टूट के बाद पहली बार एक मंच पर दिखेंगे शरद पवार और पीएम मोदी - TV News Today
महाराष्ट्र

Maharashtra NCP में टूट के बाद पहली बार एक मंच पर दिखेंगे शरद पवार और पीएम मोदी

महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में टूट के बाद पहली बार शरद पवार और अजित पवार पुणे में एक कार्यक्रम में एक साथ मंच साझा करेंगे. लोकमान्य तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में 1 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा.

ट्रस्ट की ओर से जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री मोदी को उनके अनुकरणीय नेतृत्व और नागरिकों के बीच देशभक्ति की भावना पैदा करने के उनके प्रयासों के लिए ये पुरस्कार दिया जाएगा.

इसमें एक स्मृति चिन्ह और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा. ट्रस्ट ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को वैश्विक मानचित्र पर रखा. उनकी दृढ़ता और प्रयासों को देखते हुए तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने सर्वसम्मति से उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना है.

समारोह स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य तिलक की 103वीं पुण्य तिथि को चिह्नित करेगा. ट्रस्ट की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार पुणे में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार दोनों भाषण देंगे.

पुरस्कार समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार के अलावा कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे के भी शामिल होने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *