दिल्‍ली-एनसीआर महाराष्ट्र

NEET के बाद अब महाराष्ट्र में CTET का पेपर लीक, 28 जून को होने वाली परीक्षा स्थगित

दिल्ली : 28 जून यानी कल होने वाली महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET) का पेपर लीक हो गया है. पेपर लीक मामले के बाद शिक्षा पात्रता परीक्षा के पेपर को अब स्थगित कर दिया गया है. इस बारे में अधिकारियों को पता चला कि भिवंडी में कुछ लोगों के पास एग्जाम पेपर से मिलते-जुलते सवाल थे. मामले में पुलिस केस दर्ज कर लिया गया है, और पूरी जांच होने तक एग्जाम को स्थगित कर दिया गया है.

बताया जाता है कि महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा में करीब 4 लाख अभ्यर्थी शामिल होने वाले थे. फिलहाल शिक्षा विभाग परीक्षा की ओर से पेपर को स्थगित करने का ऐलान किया गया है. वहीं एग्जाम की नई तारीख की घोषणा जल्द कर दी जाएगी. नीट परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद देश भर में हंगामा मचा हुआ था. इस बीच टीईटी का पेपर लीक होने की घटना ने शिक्षा विभाग की खराब कार्यप्रणाली को एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है.

नीट 2026 परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए थे. लेकिन आज यानी 27 जून को सुबह गुप्त जानकारी के आधार पर भिवंडी पुलिस ने सदर इलाके में छापेमारी की. उन्हें जानकारी मिली थी कि भिवंडी में प्रश्न-पत्र में बदलाव किया जा सकता है. साथ ही परीक्षा परिषद के अधिकारियों की मौजूदगी में पेपर लीक की पड़ताल की गई. संदिग्धों के पास मिले प्रश्न पत्र, टीईटी पेपर से हूबहू मैच हुए थे. इस मामले में भिवंडी पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

राज्यभर से करीब 4 लाख 28 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे. वहीं राज्य भर के 1,428 केंद्रों पर कल ये परीक्षा होने वाली थी. कुल रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 2,26,263 ऐसे शिक्षक थे जो पहले से नौकरी कर रहे थे और जरूरी टीईटी क्वालिफ़िकेशन हासिल करने के लिए परीक्षा दे रहे थे. जबकि बाकी उम्मीदवार शिक्षक बनने के इच्छुक थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *