Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उ०प्र०,गाजियाबाद के प्रमोद शर्मा का धेवता आशीष शर्मा गढ़वाल पुलिस द्वारा "गुड़- सेमेरिटन" सम्मान से सम्मानित - TV News Today
उत्तर प्रदेश

उ०प्र०,गाजियाबाद के प्रमोद शर्मा का धेवता आशीष शर्मा गढ़वाल पुलिस द्वारा “गुड़- सेमेरिटन” सम्मान से सम्मानित

सुशील कुमार शर्मा, स्वतंत्र पत्रकार

गाजियाबाद : स्थानीय छत्ता मौहल्ला दिल्ली गेट निवासी दिवंगत प्रमोद शर्मा (झंडे वाले) का धेवता दुगड्डा, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) निवासी आशीष शर्मा (सुपुत्र मनीषा शर्मा एवं उमेश शर्मा) एवं उसके सहयोगियों संदीप रावत,जय डबराल, अमित कुमार एवं दिव्यांशु को मंगलवार दिनांक 13-06-2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने गुड़ सेमेरिटन सम्मान से सम्मानित किया.

उन्होंने कहा कि जो बचाये किसी का अनमोल जीवन ,वो कहलाये गुड़ सेमेरिटन. उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति जो नेकनीयती से, बिना किसी स्वार्थ के, स्वेच्छा से किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता प्रदान करने के लिए आगे आता है, गुड़ सेमेरिटन कहलाता है. ऐसा ही कार्य इन्होंने किया है अतः यह सभी सम्मान के पात्र हैं.

गत दिनांक 20-05-2023 को दुगड्डा चौकी क्षेत्रांतर्गत प्रातः 3-30 बजे दुगड्डा से दो किलोमीटर आगे पौड़ी रोड पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया. जिसमें चालक कुलदीप गम्भीर रूप से घायल हो गया था. प्रातः 6 बजे के आसपास कुछ स्थानीय व्यक्ति सडक मार्ग पर जा रहे थे जिन्होंने खाई में गिरे ट्रक को देखा और पुलिस को सूचना देते हुए स्वयं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के पास गये एवं घायल चालक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।जो गम्भीर रूप से घायल था एवं उसका जीवन खतरे में था.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि आप भी अच्छे नागरिक होने का फर्ज निभाएं।जब भी कहीं कोई दुर्घटना घटित होती है और आप मौके पर मौजूद हैं तो आप घायल व्यक्ति को निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचाकर केन्द्र/राज्य सरकारों की इस अति महत्वपूर्ण योजना से लाभान्वित होने के साथ -साथ मानवता का धर्म निभा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *