पहली बार PM Modi को 21 तोपों की सलामी देगा अमेरिका, उठाएगा यात्रा का पूरा खर्चा - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

पहली बार PM Modi को 21 तोपों की सलामी देगा अमेरिका, उठाएगा यात्रा का पूरा खर्चा

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं, पीएम का यह दौरा बेहद खास होने वाला है. यह पहला मौका होगा जब व्हाइट हाउस पहुंचने पर पीएम मोदी को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं, पीएम का यह दौरा बेहद खास होने वाला है. यह पहला मौका होगा जब व्हाइट हाउस पहुंचने पर पीएम मोदी को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. इसके अलावा खुद राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी मिसेज बाइडेन की ओर से पीएम मोदी के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया जाएगा. पीएम यहां अमेरिकी कांग्रेस को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से अब तक 7 बार अमेरिका जा चुके हैं, लेकिन इस बार वे पहली बार अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने विशेष रूप से आमंत्रित किया है. इससे पहले पीएम मोदी या तो द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने या फिर किसी समिट में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका जा चुके हैं. आइए समझते हैं कि राजकीय यात्रा क्या है और यह अन्य यात्राओं से कैसे भिन्न है.

जब किसी देश के मुखिया द्वारा किसी दूसरे देश को या उसके मुखिया को अपने देश आने का औपचारिक निमंत्रण दिया जाता है तो इसे राजकीय यात्रा कहते हैं, पीएम मोदी की प्रस्तावित यात्रा के लिए खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने न्योता दिया था . अमेरिका के दृष्टिकोण से बहुत कम देशों या उनके प्रमुखों को राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया गया है। अमेरिका से राजकीय यात्रा का निमंत्रण केवल खास सहयोगियों या बेहद करीबी दोस्तों को ही मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *