दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को परिसीमन बिल को लेकर एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी किया. इसमें उन्होंने कहा हमने अपनी ‘नारी शक्ति’’ से एक वादा किया था और उसे पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.
पीएम मोदी ने 53 सेकेंड वीडियो में कहा नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है. सालों से मैं भी इसके लिए प्रयास करने वालों में से एक हूं. कितनी ही महिलाएं ये विषय मेरे सामने उठाती रही हैं. कितनी ही बहनों ने पत्र के द्वारा मुझे सारी बातें बताई हैं. मैं जानता हूं देश की 100 प्रतिशत नारीशक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है. मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं हम महिला आरक्षण के रास्ते आने वाली हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे.
हटाकर रहेंगे. हमारा हौसला भी बुलंद है, हिम्मत भी अटूट है. हमारा इरादा भी अडिग है. महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां ये देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से कभी भी रोक नहीं पाएंगे. सिर्फ वक्त का इंततजार है. बता दें कि केंद्र सरकार संसद में परिसीमन बिल और महिला आरक्षण बिल लेकर आ रही है, जिसे 30 नवंबर को लोकसभा में पेश किया जाएगा.
We had made a promise to our Nari Shakti and we remain committed to fulfilling it… pic.twitter.com/ZT3TK71Psh
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2026
30 नवंबर को लोकसभा में पेश होगा बिल
केंद्र सरकार ने परिसीमन बिल को पेश करने की तैयारी पूरी कर ली है. बिल की कापियां संसद के सदस्यों को बांट दी गई हैं. संसद सदस्यों से बिल को पढ़ने के लिए कहा गया है. इसके अलावा सांसदों से कहा गया है कि यदि बिल को लेकर कोई सवाल, कोई आपत्ति है तो वो उसको तैयार कर लें. संसद में चर्चा के समय सरकार हर प्रश्न का उत्तर देने के लिए तैयार है. 30 नवंबर को लोकसभा का सत्र है, जिसमें ये बिल लोकसभा में पेश किया जाएगा. महिला आरक्षण बिल भी परिसीमन से जुड़ा है, इसलिए इस बिल के पास होने के साथ ही 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भी लागू हो जाएगा.
इससे पहले, शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक के दौरान केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को मंजूरी दी थी. गौरतलब है कि विधेयकों के पारित होने से सभी राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि और 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भी सुनिश्चित होगा.

