Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए पहली बार ऑनलाइन बुक होंगे बस टिकट, मोबाइल से बस होंगी ट्रैक, पढ़ें अहम जानकारी - TV News Today
देश

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए पहली बार ऑनलाइन बुक होंगे बस टिकट, मोबाइल से बस होंगी ट्रैक, पढ़ें अहम जानकारी

Amarnath Yatra 2023 Online Ticket, Amarnath Yatra 2023, amarnath yatra 2023 online bus ticket, JKRTC bus online ticket, amarnath yatra 2023 online registration, JKRTC buses live tracking, ITMS, Amarnath Yatra 2023 News, Amarnath Yatra 2023 Ticket, Amarnath Yatra 2023 News in Hindi, Amarnath Yatra 2023 live Updates, amarnath yatra 2023 registration, amarnath yatra 2023 date, amarnath yatra 2023 registration date, amarnath yatra 2023 medical form, amarnath yatra 2023 form, amarnath yatra 2023 closing date, amarnath yatra 2023 hindi, amarnath yatra 2023 helicopter booking, अमरनाथ यात्रा 2023 ऑनलाइन टिकट, अमरनाथ यात्रा 2023, अमरनाथ यात्रा 2023 ऑनलाइन बस टिकट, जेकेआरटीसी बस ऑनलाइन टिकट, अमरनाथ यात्रा 2023 ऑनलाइन पंजीकरण, जेकेआरटीसी बसें लाइव ट्रैकिंग, आईटीएमएस, अमरनाथ यात्रा 2023 समाचार, अमरनाथ यात्रा 2023 टिकट, अमरनाथ यात्रा 2023 समाचार में हिंदी, अमरनाथ यात्रा 2023 लाइव अपडेट, अमरनाथ यात्रा 2023 पंजीकरण, अमरनाथ यात्रा 2023 तिथि, अमरनाथ यात्रा 2023 पंजीकरण तिथि, अमरनाथ यात्रा 2023 चिकित्सा प्रपत्र, अमरनाथ यात्रा 2023 फॉर्म, अमरनाथ यात्रा 2023 समापन तिथि, अमरनाथ यात्रा 2023 हिंदी, अमरनाथ यात्रा 2023 हेलीकाप्टर बुकिंग

अमरनाथ यात्रा 2023 (Amarnath Yatra 2023) पर जाने वाले यात्र‍ियों को अगले माह से और ज्‍यादा और सुगम सुव‍िधा म‍िलने जा रही है. जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (JKRTC) की बसों में मोबाइल फोन के जर‍िए ट‍िकट बुक की जा सकेगी. साथ ही कॉर्पोरेशन ने इन बसों की लाइव ट्रैक‍िंग की सुव‍िधा भी यात्र‍ियों को उपलब्‍ध कराई जाएगी. इससे यात्री अपने मोबाइल फोन के जरिये आसानी से पता लगा सकेंगे क‍ि बस कहां तक पहुंची है यानि हर पल का लाइव स्‍टेट्स.

जानकारी के मुताब‍िक जेकेआरटीसी अप्रैल के अंत तक इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के पहले चरण को पूरी तरह से लागू करने की तैयारी में है. जेकेआरटीसी से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध होंगी. इसके लिए आईटीएमएस 5 चरणों में यह सुव‍िधा लागू करेगा. पहले चरण में बसों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग की शुरुआत की जाएगी. फ‍िलहाल इस सुव‍िधा में कुछ तकनीकी परेशान‍ियां आ रही हैं. दावा क‍िया जा रहा है क‍ि इन सभी समस्‍याओं को जल्‍द दूर कर द‍िया जाएगा.

इन सभी समस्‍याओं में खासकर बस पास, टिकट रिफंड आद‍ि प्रमुख रूप से शामि‍ल हैं ज‍िनको अप्रैल तक दूर करने का दावा किया जा रहा है ताकि अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके. आईटीएमएस के प्रभावी रूप से लागू होने से आम यात्रियों के साथ अमरनाथ यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

Chardham Yatra 2023 जा रहे हैं तो हेल्‍थ की नों टेंशन, केदारनाथ-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर होगी ये सुविधा

कार्पोरेशन के अध‍िकार‍ियों का कहना है क‍ि बस टिकट लेने के लिए लाइनों में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा. मोबाइल ऐप और वेबसाइटृ से टिकट बुक कर सकेंगे. पहले फेज में आईटीएमएस (ITMS) पूरी तरह लागू होने के बाद दूसरे फेज में ईंधन, तीसरे फेज में रखरखाव प्रबंधन, चौथे फेज में सूची और फिर स्थापना प्रबंधन पर कार्य होगा.

Chardham Yatra 2023: बदरीनाथ यात्रा के दौरान जोशीमठ में तैनात रहेगी BRO की टीम

जेकेआरटीसी के महाप्रबंधक राकेश संगराल का कहना है क‍ि इससे न सिर्फ रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन के कामकाज में पारदर्शिता आएगी, बल्कि बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. निदेशक मंडल की बैठक में फैसला लिया है कि इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के पहले चरण को अप्रैल तक पूरी तरह से लागू किया जाएगा. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *