उत्तराखंड

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मनाई होली, जमकर उड़ाया गुलाल

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी होली की दिन जमकर होली खेली. उन्हने सीएम हाऊस पहुंचे लोगों के साथ रंग खेला,इसके अलावा उन्होंने राज्यपाल को भी रंग लगाया. उन्होंने आम जनों को होली की बधाई दी.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा कि रंगोत्सव के महापर्व होली के पावन अवसर पर शासकीय आवास पर पधारे भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं, नन्हे मुन्ने बच्चों एवं देवतुल्य जनता के साथ रंग और गुलाल लगाकर होली खेली. इस शुभ अवसर पर परम पिता परमेश्वर से सभी लोगों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

इसके अलावा उन्होंने लिखा कि समस्त प्रदेशवासियों को प्रेम, सौहार्द व हर्षोल्लास के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. रंगों का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियां लेकर आए, प्रभु से यही कामना है.

मुख्यमंत्री आवास पर भी यह त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्यौहार पर अपनी मां का आशीर्वाद लेते हुए त्यौहार की बधाई दी. इस दौरान मुख्यमंत्री आवास पर भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही तमाम नेता और आमजन भी होली मनाने के लिए पहुंचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *