उत्तराखंड

आज उत्तराखंड के कुमाऊं दौरे पर आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, 8 परियोजनाओं की रखेंगे नींव

उत्तराखंड: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को उत्तराखंड आ रहे हैं. परिवहन मंत्री नितिन गडकरी टनकपुर दौरे पर रहेंगे. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे. मंगलवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी टनकपुर आ रहे हैं. जहां पर वो गांधी मैदान में कुमाऊं के लिए 2200 करोड़ से ज्यादा की आठ योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. उनके कार्यक्रम के लिए डीएम के नेतृत्व में सोमवार को दिनभर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा रहा.

मिली जानकारी के मुताबिक टनकपुर में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे. यहां पर भी वो कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे.

नितिन गडकरी टनकपुर के गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित भी करेंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी अगवानी करेंगे. लोकसभा सांसद अजय टमटा ने सोमवार को केन्द्रीय मंत्री के दौरे के लिये चंपावत जिला प्रशासन के साथ मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया.

वहीं जिलाधिकारी (डीएम) नवनीत पांडे के अनुसार, गडकरी कुमाऊं मंडल की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. पांडे ने सोमवार को तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की ओर सख्त दिशा-निर्देश दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *