Twitter Blue Tick: उत्तराखंड में सीएम से लेकर तमाम हस्तियों के Twitter ने हटाए ब्लू टिक - TV News Today
उत्तराखंड

Twitter Blue Tick: उत्तराखंड में सीएम से लेकर तमाम हस्तियों के Twitter ने हटाए ब्लू टिक

उत्तराखंड: ट्विटर ने कई नेताओं के ब्लू टिक हटा दिए हैं. उत्तराखंड में भी कई राजनेताओं और बड़ी हस्तियों के ब्लू टिक हटा दिये हैं. माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर की घोषणा के बाद ब्लू टिक हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है. वहीं ट्विटर के इस एक्शन ने सबको चौंका दिया है.

बीजेपी के इन नेताओं और डीजीपी का हटा ब्लू टिकसीएम धामी और हरीश रावत समेत इनके हटे ब्लू टिक: इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जैसे नेता शामिल हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ट्विटर अकाउंट पर बेहद सक्रिय रहते हैं.

इसके साथ ही ट्विटर ने कई विधायकों और उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली कई बड़ी हस्तियों के भी ब्लू टिक हटा दिये हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह, डीजीपी अशोक कुमार, बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल, क्रिकेटर ऋषभ पंत से लेकर तमाम बड़ी हस्तियों के आज सुबह ब्लू टिक हटा दिए गए हैं.

अब तक उत्तराखंड में मंत्री, विधायक, अधिकारी और मुख्यमंत्री ट्विटर अकाउंट पर शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते थे. लेकिन अब यह पहचानना आम इंसान के लिए मुश्किल होगा कि जिस अकाउंट को टैग कर रहे हैं वह सही अकाउंट है या नहीं?उत्तराखंड पुलिस भी ट्विटर अकाउंट के माध्यम से रोजाना कई मामले सुन रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *