पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा - TV News Today
उत्तराखंड

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार को सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेष पूजा-अर्चना की. सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी के लिए कामना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में आज 25 साल पूरे हो गए. इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की.

Image

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का काल रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य किया है.

Image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे. उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य का विषय है.

Image

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 12 साल से अधिक समय से देश का नेतृत्व कर रहे हैं. इससे पहले वह तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे. उन्होंने पहली बार 7 अक्टूबर 2001  को गुजरात के सीएम का पद संभाला था. उसके बाद वे लगातार तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और उसके बाद 2014  के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री बने. गुजरात की तरह ही केंद्र में भी पीएम मोदी का ये तीसरा कार्यकार्य है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *