उत्तराखंड: पुलिस महकमे में एक बार फिर से तबादले हुए हैं. इस बार तबादले देहरादून जिले में किए गए हैं. जिसके तहत एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने निरीक्षक, उपनिरीक्षक स्तर के 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं. साथ ही नई नियुक्तियां कर दी हैं. यह तबादले पुलिस व्यवस्था को और ज्यादा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है.
जारी आदेश के मुताबिक, अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. साथ ही तबादला सूची में कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और विवेचना इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है. पुलिस लाइन से भी कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

जारी आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर राकेंद्र कठैत को पुलिस लाइन से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) का प्रभारी बनाया गया है. प्रमोद उनियाल को वीवीआइपी सेल और अरविंद कुमार को कालसी से सीनियर सिटीजन सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
उपनिरीक्षकों में विवेक राठी को आईडीपीएल चौकी से कालसी का थानाध्यक्ष बनाया गया है. कुलदीप शाह को कोतवाली नगर से त्यूनी थानाध्यक्ष और अश्वनी बलूनी को त्यूनी से आराघर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
अमित कुमार को नेहरू कॉलोनी से आईडीपीएल चौकी, सतेन्द्र सिंह को प्रेमनगर से डाकपत्थर चौकी, संदीप पंवार को डाकपत्थर से सहिया चौकी, प्रवेश रावत को राजपुर से मयूर विहार चौकी तथा संदीप कुमार को डिफेंस कॉलोनी से धारा चौकी प्रभारी बनाया गया है.
इसी तरह रवि प्रसाद को कोतवाली नगर से आशारोड़ी चौकी, नवीन डंगवाल को रानीपोखरी से फव्वारा चौक चौकी तथा रघुवीर सिंह कप्रवाण को डोईवाला से हरिपुरकलां चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
वरिष्ठ उपनिरीक्षक स्तर पर नरेन्द्र कोठियाल को राजपुर, नीरज कठैत को कालसी, संजय रावत को रायवाला, बलदीप सिंह को रानीपोखरी, नवीन जोशी को ऋषिकेश तथा भरत सिंह रावत को रायपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
वहीं, अमन चड्ढा को कोतवाली नगर, धनीराम पुरोहित को एसओजी नगर, मनोहर नेगी को प्रेमनगर, दिनेश राणा को मसूरी और कविन्द्र राणा को डोईवाला भेजा गया है. महिला उपनिरीक्षकों में सुधा रावत को पटेलनगर से डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी बनाया गया है.
शिखा तेगवाल को पुलिस लाइन से पटेलनगर, पूनम खत्री को रायपुर, निशा पांडे को नेहरू कॉलोनी, तनुजा शर्मा को क्लेमनटाउन, ज्योति को सहसपुर, सुधा बिष्ट को डोईवाला व दीप्ति जगवाण को एसआईएस शाखा से वसंत विहार थाने में तैनाती दी गई है.

