सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में गुटखा और पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध - TV News Today
उत्तराखंड

सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में गुटखा और पान मसाला पर पूर्ण प्रतिबंध

उत्तराखंड: राज्य सरकार ने एक साल के लिए गुटखा, पान मसाला और तंबाकू पर बैन लगाने का फैसला किया है. सरकार ने आदेश में कहा है कि अगले आदेश तक राज्य में ऐसे सभी हानिकारक पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

उत्तराखंड में राज्य सरकार ने एक साल के लिए गुटखा, पान मसाला और तंबाकू पर बैन लगाने का फैसला किया है. सरकार ने आदेश में कहा है कि अगले आदेश तक राज्य में ऐसे सभी हानिकारक पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

उत्तराखंड सरकार ने एक साल के लिए गुटखा, पान मसाला पर लगाया प्रतिबंध

उत्तराखंड सरकार ने आज जारी आदेश में कहा है कि जन स्वास्थ्य के हित में गुटखा और पान मसाला पर बैन लगाना जरूरी है. सरकार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा तथा मानक (विक्रय प्रतिषेध और निर्बन्धन) विनियम 2011 के तहत तंबाकू तथा निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला या अन्य खाद्य पदार्थ जो किसी भी नाम से बाजार में उपलब्ध हों उसपर आज से एक साल की अवधि के लिए निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *