उत्तराखंड

जानिए क्या है उत्तराखंड के हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड, जिन्हें पीएम मोदी ने किया लांच

उत्तराखंड: धामी सरकार ने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड लॉन्च किया है. पीएम मोदी ने देहरादून में ग्लोबल इंवेस्टर समिट के शुभारंभ करने के बाद हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड लॉन्च किया. उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को एक ही जगह पर लाने के लिए सरकार ने ये​अभिनव प्रयोग किया है.

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड सरकार को बधाई दी और इसे उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को विदेशी बाजारों तक ले जाने का एक अभिनव प्रयास बताया. मोदी ने कहा, हाउस ऑफ हिमालयाज वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल की हमारी अवधारणा को और मजबूत करता . उन्होंने कहा कि भारत के हर जिले और ब्लॉक के उत्पादों में वैश्विक बनने की क्षमता है.

प्रधान मंत्री ने ऐसे स्थानीय उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार की खोज के महत्व पर जोर दिया और निवेशकों से विभिन्न जिलों में ऐसे उत्पादों की पहचान करने का आग्रह किया. उन्होंने उनसे महिला स्वयं सहायता समूहों और एफपीओ के साथ जुड़ने की संभावनाएं तलाशने का भी आग्रह किया.

हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के लांच होने के बाद उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर पहचान मिल सकेगी. अभी तक हिमाद्री, हिलांस, ग्राम्यश्री जैसे तमाम उत्पाद अलग-अलग नाम से बाजार में जाते हैं, लेकिन अब सभी हाउस ऑफ हिमालयाज के नाम से पहचाने जाएंगे. जिससे उत्तराखंड के सभी उत्पादों को खास और एक ही जगह विशेष पहचान मिल सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *