उत्तराखंड: देहरादून में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आज से ही मेहमान आने शुरू हो जाएंगे. समिट में आने वाले मेहमानों का स्वागतन जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ढोल-दमाऊ के साथ होगा.
राजधानी दून में होने वाले इन्वेस्टर समिट का कल से आगाज हो जाएगा. कार्यक्रम का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे. इस समिट में देश और विदेशों से इन्वेस्टर्स शामिल होने के लिए आएंगे. समिट में आने वाले डेलीगेट्स का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ढोल-दमाऊ की थाप के साथ होगा. इसके साथ ही डेलीगेट्स को तुलसी की माला भी पहनाई जाएगी.
देश और विदेशों से आने वाले सभी मेहमानों का के स्वागत में कोई कमी ना रह जाए इसके लिए सुबह से ही संस्कृति विभाग के कलाकार तैयांरियां कर रहे हैं. जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आने वाले मेहमानों का स्वागत संस्कृति विभाग के लगभग 15 कलाकारों की ओर से किया जाएगा.
संस्कृति विभाग के कलाकार इस डेलीगेट्स के वेलकम के लिए उत्तराखंडी पहनावे में होंगे. इस दौरान वो सबसे पहले डेलीगेट्स को तिलक लगाकर उनका स्वागत करेंगे. इसके साथ ही उन्हें तुलसी माला भी पहनाई जाएगी. जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

