उत्तराखंड

राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव बनी आईएएस राधा रतूड़ी, आदेश जारी

उत्तराखंड: आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु का कार्यकाल समाप्त हो गया है. संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो आज पूरा हो गया. जिसके बाद सरकार ने आईएएस राधा रतूड़ी को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाते हुए इसके आदेश जारी कर दिए है. आईएएस राधा रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव बन गई है.

1988 बैच की आईएएस अधिकारी व वर्तमान में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की छवि एक कुशल प्रशासक और ईमानदार असफर के रूप में की जाती है. प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को निरंतर बढ़ावा देने की पहल में आईएएस राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव की कमान सौंपी है. इससे सरकार ने अपने इस कदम से महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया है.

आईएएस राधा रतूड़ी अपने 36 वर्ष के कार्यकाल में कई अहम पदों पर आसीन रही हैं. वह अपर मुख्य सचिव महिला सशक्तिकरण, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी देहरादून समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी भूमिका का निर्वहन कर चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *