उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा होली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में होली (Holi) मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों, मीडिया तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा अधिकारियों ने भागीदारी कर मुख्यमंत्री को होली की बधाई दी.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) आत्मीयता के साथ सभी से मिले तथा होली (Holi 2023) की शुभकामना दी. मुख्यमंत्री ने उमंग और आपसी सौहार्द के पर्व को आपसी सद्भाव तथा भाईचारे के साथ मनाने की सभी से अपील की. इस दौरान सीएम पुष्कर धामी पहाड़ी गानों पर नाचे भी.
इस अवसर पर सांसदगणों, मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पत्रकार बन्धुओं सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई जनता, कार्यकर्ताओं ने भी होली की शुभकामनाएं दी। pic.twitter.com/S3Fa7jKwOU
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 7, 2023
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति आपसी भाईचारे का संदेश देती है. होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के साथ खुशहाल जीवन की भी कामना की.