उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए भी शुरू होगी हेली सेवा

उत्तराखंड: इस वर्ष चार धाम यात्रा के दौरान नागरिक उड्डयन विभाग बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवा शुरू कर रहा है. इसका एक तरफ का किराया 3970 रुपये रहेगा. इसमें जीएसटी और हेली बुकिंग करने वाली आइआरसीटीसी का सुविधा शुल्क शामिल नहीं है. यह शुल्क अलग से देय होगा.

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. बता दें इस बार तीर्थयात्रियों को गौचर और गोविंद घाट से हेलीकॉप्टर की सुविधा मिलेगी. ये हेली सेवा दिन में तीन घंटे उपलब्ध रहेगी. जानकारी के मुताबिक हेमकुंड साहिब के लिए आगामी 25 मई से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा. जबकि बदरीनाथ धाम की हेली सेवा आगामी 12 मई से शुरू होने पर विचार किया जा रहा है.

नागरिक उड्डयन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. रविशंकर ने बताया कि बदरी-केदार मंदिर समिति और गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अनुरोध पर इन दोनों तीर्थ स्थलों के लिए भी इस बार हेली सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है. गौचर से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए दिन में श्रद्धालुओं की भीड़ कम रहने के समय तीन घंटे तक हेली सेवा संचालित होगी.

गौचर से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए दिन में श्रद्धालुओं की भीड़ कम रहने के समय तीन घंटे तक हेली सेवा संचालित होगी. बताया, हेमकुंड साहिब के लिए 25 मई से हेली सेवा शुरू करने का निर्णय हुआ है, जबकि बदरीनाथ धाम के लिए कंपनी के ऑपरेटर से वार्ता की जाएगी. ऑपरेटर की सहमति पर 12 मई या फिर 25 मई से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कर दी जाएगी. यदि यह सेवा सफल रही तो इसे आगे बढ़ाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *