Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यपाल ने किया स्वागत - TV News Today
उत्तराखंड

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यपाल ने किया स्वागत

उत्तराखंड: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं. देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया. चुनरी और गंगाजल भेंट कर उनका स्वागत किया गया.

शुक्रवार को जौलीग्रांट  एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे. इस दौरान कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति व उनकी धर्मपत्नी को माता की चुनरी ओढ़ाकर देवभूमि आगमन पर स्वागत किया. साथ ही उन्होंने उप राष्ट्रपति को गंगाजली भेंट कर आगामी चारधाम यात्रा में आने का आमंत्रण भी दिया. इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार, जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी अजय सिंह, निदेशक लाल बहादुर शास्त्री अकादमी आदि उपस्थित रहे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यहां से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी पहुंचे. एलबीएस अकादमी के आईएएस अधिकारियों के फेज एक के समापन समारोह में शिरकत कर उन्होंने अकादमी के संकाय सदस्यों के साथ भी चर्चा की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *