उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने आज अपने चार साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके को यादगार बनाने के लिए आज से तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं. सीएम धामी खुद इन कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम को ‘उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल’ नाम दिया गया है. कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा.
LIVE: प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर देहरादून में आयोजित भव्य रोड शो https://t.co/oBIRlxQP8s
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 23, 2026
‘उत्तराखंड सरकार के चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम देहरादून में आयोजित हो रहा है तो राज्य भर में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल की थीम पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. ये कार्यक्रम 23 मार्च से 25 मार्च तक चलेंगे. खास बात ये रहेगी की इन कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी होगा.
जन-जन की सरकार
4 साल बेमिसालश्रद्धेय अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड का निर्माण हुआ और आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल मार्गदर्शन में यह देवभूमि विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। हम इकोनॉमी और इकोलॉजी के संतुलन को साधते हुए उत्तराखंड को एक आदर्श… pic.twitter.com/A3ckU8TLdC
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 22, 2026
इसके लिए बाकायदा एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम का व्यवस्था की गई है. देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चे राज्य सरकार की योजनाओं संबंधित टेंपलेट्स दिखाते नजर आए. दरअसल इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर आम जनता के साथ ही स्कूल और कॉलेज के छात्रों को भी शामिल किया गया है.
इन कार्यक्रमों की एक और खास बात ये भी रहेगी कि कार्यक्रम स्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण भी होगा. इसमें टीकाकरण, दिव्यांग प्रमाण पत्र और सहायक उपकरण वितरण भी शामिल होगा. सीएम धामी परेड ग्राउंड से ही वर्चुअली राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे.
इस विशेष कार्यक्रम के मद्देनजर देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पुलिस विभाग ने शहर के कई रूटों में ट्रैफिक का डायवर्जन किया है. कार्यक्रम के लिए पार्किंग और पिकअप प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं. देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में राज्य सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है.
जन-जन की सरकार
4 साल बेमिसालश्रद्धेय अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड का निर्माण हुआ और आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल मार्गदर्शन में यह देवभूमि विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है। हम इकोनॉमी और इकोलॉजी के संतुलन को साधते हुए उत्तराखंड को एक आदर्श… pic.twitter.com/A3ckU8TLdC
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 22, 2026
इसके लिए जहां एक ओर परेड ग्राउंड के एंट्री गेट के आसपास जीरो जोन किया गया है, तो वहीं दूसरी ओर बड़ी सख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इसके साथ ही परेड ग्राउंड के अंदर कार्यक्रम स्थल के आसपास भी सुरक्षा कर्मचारियों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है.
शहीद राज्य आंदोलनकारियों के अमूल्य बलिदान और उनके आश्रितों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हमारी सरकार ने उनकी पेंशन राशि को ₹3000 से बढ़ाकर ₹5500 प्रतिमाह किया है। राज्य आंदोलनकारियों और उनके परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए हम समर्पित भाव से निरंतर कार्य कर रहे… pic.twitter.com/TIznWx8e8r
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 22, 2026
पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में आज ही के दिन 2022 में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. हालांकि धामी खटीमा से चुनाव हार गए गए थे. इसके बावजूद बीजेपी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री चुना था.
इसके बाद चंपावत से बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने धामी के लिए अपनी सीट छोड़ दी थी. पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत से विधानसभा का चुनाव लड़ा. उन्होंने कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 55,025 वोटों से हराया था.

