3 फरवरी को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, UCC विधेयक को सदन में पेश करने की दी जा सकती है मंजूरी - TV News Today
उत्तराखंड

3 फरवरी को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, UCC विधेयक को सदन में पेश करने की दी जा सकती है मंजूरी

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक तीन फरवरी को आयोजित की जाएगी. बैठक सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार देहरादून में होगी.

तीन फरवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में विधानसभा सत्र में पेश होने वाले विधेयकों को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलेगी. बता दें कि तीन फरवरी को होने वाली बैठक में मुख्य रूप से यूसीसी विधेयक को सदन में पेश करने की मंजूरी दी जा सकती है.

इसके अतिरिक्त, मंत्रिमंडल की बैठक में आबकारी नीति सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी. इस संदर्भ में, विधायिका सत्र में पेश होने वाले विधेयकों की मंत्रिमंडल की मंजूरी पर विचार किया जा सकता है, जिसमें आमतौर पर यूसीसी विधेयक को सदन में पेश करने की संभावना हो सकती है. इसके साथ ही, बैठक में कुछ और प्रस्तावों की भी स्थिति पर विचार किया जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *