उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें UCC को लेकर क्या बोले CM

उत्तराखंड: सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है. देहरादून स्थित सचिवालय में हुई इस बैठक में धामी कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए हैं. बता दें कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्ताव आए थे. जिसमें से 16 प्रस्ताव पर मुहर लगी है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी को लेकर कहा कि अभी सरकार की ओर से ड्राफ्ट का अध्ययन जारी है. अगली कैबिनेट में यूसीसी लाया जाएगा। आगामी छह फरवरी को एक और कैबिनेट का आयोजन किया जाएगा. जिसमें यूसीसी ड्राफ्ट को मंजूरी दी जाएगी. उसके बाद ही बिल को विधानसभा में पेश किया जाएगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक होनी थी. जिसमें समान नागरिक संहिता के प्रस्ताव को चर्चा के बाद विधानसभा में यूसीसी विधेयक लाने की मंजूरी मिल सकती थी, लेकिन यूसीसी पर आज कैबिनेट में चर्चा नहीं हुई. 6 फरवरी को कैबिनेट में प्रस्ताव रखा जाएगा.

पांच फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र से पहले धामी मंत्रिमंडल की बैठक अहम मानी जा रही है. प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने अपनी मसौदा रिपोर्ट शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपी थी.

2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी लागू करने के लिए जस्टिस देसाई की अध्यक्षता में समिति बनाई थी. ड्राफ्ट तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री ने समिति का तीन बार कार्यकाल बढ़ाया। इस दौरान समिति ने ऑनलाइन और ऑफलाइन आधार पर जनता से यूसीसी को लेकर सुझाव आमंत्रित किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *