उत्तराखंड: बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष से पीटी उषा से मुलाकात की. इस दौरान उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें विंटर गेम्स को लेकर चर्चा की गई. सीएम धामी और पीटी उषा की इस मुलाकात के बाद उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें नेशनल गेम्स की डेट भी फाइनल कर दी गई है.
लंबे समय से उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों को लेकर के हो रहे इंतजार पर अब विराम लग गया है. राष्ट्रीय ओलंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा ने उत्तराखंड में प्रस्तावित 38 में नेशनल गेम्स को लेकर के हरी झंडी दे दी है. बुधवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पीटी उषा से मुलाकात की. इस दौरान उत्तराखंड में प्रस्तावित 38वें नेशनल गेम्स को लेकर के डेट फाइनल कर दी गई है. 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच में उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा.
नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष श्रीमती @PTUshaOfficial जी से भेंट की। पूर्व में दिए गए प्रस्ताव पर आज बैठक के दौरान उत्तराखंड में होने वाले "38वें राष्ट्रीय खेलों" का आयोजन 28 जनवरी, 2025 से 14 फरवरी, 2025 के मध्य किए जाने पर सहर्ष स्वीकृति मिली।
इस दौरान राष्ट्रीय… pic.twitter.com/U0wNGgkZiD
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 9, 2024
इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा उत्तराखंड के लिए बेहद हर्ष का मौका है. उन्होंने बताया नेशनल गेम्स को लेकर के विभाग पहले से ही सभी तैयारी में लगा हुआ है. अब इसकी डेट फाइनल होने के बाद विभाग और अधिक ऊर्जा के साथ तैयारियों में जुट जाएगा. उन्होंने बताया मुख्यमंत्री की इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के मुखिया पीटी उषा के साथ हुई बातचीत बेहद सकारात्मक रही. आगामी नेशनल गेम्स की तारीखों को लेकर के दोनों के बीच में चर्चा के बाद तारीख में फाइनल की गई है. उन्होंने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल गेम्स का उद्घाटन करना है. उनकी उपलब्धता को लेकर के थोड़ा सा कार्यक्रम में बदलाव हो सकते हैं.

