कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिख DGP को हटाने की करी मांग - TV News Today
उत्तराखंड

कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिख DGP को हटाने की करी मांग

उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद सियासी हलचल मच चुकी है, विपक्ष सत्ता में बैठी सरकार को घेरना का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहा. बता दें की अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने राज्य के डीजीपी अभिनव कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है, उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है. पत्र में पारदर्शी चुनाव कराए जाने के दृष्टिगत राज्य के डीजीपी को पद से हटाये जाने का अनुरोध किया है. अभी अभिनव कुमार उत्तराखंड के कार्यकारी डीजीपी यानी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस हैं.

करन माहरा ने मुख्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया गतिमान है. ऐसे में निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखंड में 19 अप्रैल को निर्वाचन की तिथि घोषित की जा चुकी है. उनका कहना है कि राज्य के वर्तमान डीजीपी अभिनव कुमार पुलिस महानिदेशक बनने से पूर्व वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रमुख सचिव के रूप में तैनात रहे चुके हैं. ऐसे में सत्ताधारी दल के प्रति निष्ठा में चुनाव की निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है.

पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता प्रवक्ता गरिमा दसोनी का कहना है कि सिर्फ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ही को नहीं, बल्कि समूचे विपक्ष को यह आशंका है कि प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के निकटवर्ती हैं, और उनकी किचन कैबिनेट के व्यक्ति हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान डीजीपी उत्तर प्रदेश कैडर के हैं. ऐसे में विपक्ष को आशंका है कि चुनाव के नतीजे प्रभावित हो सकते हैं। गरिमा का कहना है कि इसी को लेकर माहरा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर उन्हें पद से हटाये जाने का अनुरोध किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *