उत्तराखंड

मंगलौर और बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर जश्न

उत्तराखंड: बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जीत गए हैं. बदरीनाख सीट पर लखपत बुटोला 5224 और मंगलौर सीट पर काजी निजामुद्दीन 449 वोटों से जीते हैं.

गौर हो कि, 10 जुलाई को बदरीनाथ विधानसभा सीट और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था. चमोली जिले की बदरीनाथ सीट पर 51.43 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. मंगलौर सीट पर 68.24 प्रतिशत वोट पड़े थे. उम्मीद है कि दोपहर 1 बजे तक दोनों सीटों पर चुनाव परिणाम आ जाएंगे. बदरीनाथ विधानसभा सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में 65.65 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं मंगलौर विधानसभा सीट पर तब 75.95 प्रतिशत वोट पड़े थे.

मंगलौर दसवां और अंतिम राउंड परिणाम

• काजी निजामुद्दीन कांग्रेस को कुल वोट -31710
• करतार सिंह भड़ाना बीजेपी को कुल वोट -31261
• उबेदुर्रहमान- बीएसपी को कुल वोट -19552
• कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी करतार सिंह भड़ाना से 449 वोट से जीते.

बदरीनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव की 6वें चरण की मतगणना जब पूरी हुई तो कांग्रेस के लखपत बुटोला ने अपनी बढ़त 1935 कर दी थी. बुटोला को 6वें चरण में 2281 वोट मिले थे. उनके मुकाबले बीजेपी के राजेंद्र भंडारी को 2023 वोट मिले. 6वें चरण में नोटा ने 290 वोट पाए. 7वें चरण की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने 2507 वोटों की बढ़त बना ली थी. बुटोला को 7वें चरण में 2317, बीजेपी के राजेंद्र भंडारी को 1745 वोट मिले.

नोटा को 7वें चरण में 76 वोट मिले. बदरीनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव में 8वें चरण के मतगणना के परिणाम सामने आ तो कांग्रेस के लखपत बुटोला 3396 मतों से आगे चल रहे थे. लखपत बुटोला को 8वें चरण में 2537 वोट मिले. बीजेपी के राजेंद्र भंडारी को 1648 वोट मिले. नोटा को 58 लोगों ने वोट दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *