उत्तराखंड

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की प्रयागराज महाकुंभ 2025 को लेकर समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियों से जुड़े विभागों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में सीएम योगी ने महाकुंभ को स्वच्छता, सुविधा और सुरक्षा का मानक बनाने के निर्देश दिए. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि यह न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि भारत की ग्लोबल ब्राण्डिंग का माध्यम बनेगा.

महाकुंभ 2025 को सफल बनाने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना होगा. बैठक में सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2019 में कुंभ का सफल आयोजन कर यूपी में मानक स्थापित किया है. इस बार लोगों की अपेक्षाएं हमसे और अधिक हैं. सीएम ने कहा कि 13 जनवरी, 2025 से 26 फरवरी, 2025 तक महाकुंभ मेला प्रस्तावित है.

साल 2019 में महाकुंभ 3,200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मेला फैला था, लेकिन इस बार 4,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में इसका विस्तार किया जा रहा है. ऐसे में पार्किंग, पाण्टून पुलों की संख्या, घाटों की संख्या, स्ट्रीट लाइट, शौचालय आदि की संख्या को आवश्यकतानुसार और अधिक बढ़ाया जाना चाहिए.

सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज में 07 रिवर फ्रण्ट रोड, 14 आरओबी और 07 पुराने घाटों के सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान सतत जारी रखा जाए. सड़कों का चौड़ीकरण, सौन्दर्यीकरण का कार्य समय से पूरा कराया जाए. रोड साइड फसाड डेवलपमेण्ट का कार्य सितंबर तक पूरा करा लिया जाए.

सीएम ने कहा कि महाकुंभ-2025 प्रतिबन्धित पॉलिथीन मुक्त हो, इसके लिए संकल्पित होकर जनसहयोग के साथ कार्य करना होगा. प्रयागराज का हर एक वॉर्ड-हर एक मोहल्ला स्वच्छ हो, इसके लिए मोहल्ला स्वच्छता समितियां गठित कराएं. ग्रीन प्रयागराज-ग्रीन महाकुम्भ का लक्ष्य लेकर कार्य किया जाना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *