लव जिहाद पर सीएम धामी सख्त, कहा राज्य को नहीं बनने दिया जाएगा सॉफ्ट टारगेट - TV News Today
उत्तराखंड

लव जिहाद पर सीएम धामी सख्त, कहा राज्य को नहीं बनने दिया जाएगा सॉफ्ट टारगेट

उत्तराखंड: प्रदेश में इन दिनों लव जिहाद के कई मामले सामने आए हैं. इसे लेकर सीएम धामी ने शुक्रवार यानी की आज डीजीपी अशोक कुमार के साथ अन्य अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. सीएम धामी ने लव जिहाद और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की.

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड को लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के नाम पर सॉफ्ट टारगेट नहीं बनने दिया जाएगा. प्रदेश सरकार इस पर सख्ती से काम कर रही है. सीएम धामी ने कहा कि अब प्रदेश में बाहर से आने वालों को सख्त जांच से होकर गुजरना होगा. सीएम धामी ने कहा प्रदेश में उत्तराखंड पुलिस सत्यापन अभियान चलाए हुए है. बाहर से आने वालों का पूरा इतिहास खंगाला जाएगा. सीएम धामी ने कहा इस तरह के मामले सामने आने पर ढील नहीं दी जाएगी.

कहा कि अब यहां बाहर से आने वालों को सख्त जांच से होकर गुजरना होगा. साथ ही वृहद पुलिस वेरिफिकेशन ड्राइव भी चलाई जा रही है. पुलिस को कहा गया है कि बाहर से आकर यहां रहने वालों का पूरा इतिहास खंगाला जाए.

पहले प्रदेश में सुनियोजित तरीके से सोची समझी साजिश के तहत कुछ लोग आगे बढ़ रहे थे. प्रदेश में जब से धर्म परिवर्तन पर सख्त कानून लागू हुआ है तब से लोग जागरुक भी हुए हैं. इसका असर भी देखने को मिल रहा है. अब जो भी इस प्रकार के मामले सामने आएंगे उन में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *