Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री गडकरी और भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, प्रदेश के लिए मांगी ये सौगात - TV News Today
उत्तराखंड

दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री गडकरी और भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, प्रदेश के लिए मांगी ये सौगात

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के दौरे पर हैं. इस दौरान गुरुवार 8 मई को सीएम धामी ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की. दोनों ही मंत्रियों से मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने राज्य की कुछ प्रमुख योजनाओं पर चर्चा की.

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सड़कों के दबाव को झेलने लायक बनाने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा है कि सभी सड़कों की यातायात क्षमता बढ़ाने बेहद जरूरी है. राज्य में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है.

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री धामी ने नितिन गडकरी से ऋषिकेश बाईपास परियोजना की स्वीकृति देने के अलावा बिहारीगढ़ से रोशनाबाद तक की 33 किलोमीटर लंबी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया. इसके साथ ही सीएम धामी ने देहरादून शहर की ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए बिंदाल व रिस्पना नदियों पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को एनएच-7 के लूप के रूप में स्वीकृत किए जाने का भी आग्रह किया.

खटीमा में रिंग रोड निर्माण के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से प्रभावित एनएच-109 को दोबारा संरेखण के बाद प्रस्तावित बाईपास सड़क के निर्माण हेतु संशोधित लागत ₹371.84 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने और एनएच-07 पर प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के लिए ₹110 करोड़ की अतिरिक्त सहायता दिए जाने का भी अनुरोध किया.

इसके साथ ही सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से टौंस पर प्रस्तावित 72 मेगावाट क्षमता की त्यूनी-प्लासू जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए आवश्यक 47.547 हेक्टेयर वन भूमि एवं राजस्व भूमि (बंजर भूमि) के हस्तांतरण की शीघ्र स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया.

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि सामरिक महत्व एवं राष्ट्रहित को देखते हुए राज्य की इन जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण किया जाना लाभकारी होगा. वही ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट से नीलकंठ महादेव मंदिर तक रोपवे विकास के प्रस्ताव को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में स्वीकृत करने का अनुरोध किया. वही ऋषिकेश के विश्व प्रसिद चौरासी कुटिया (बीटल्स आश्रम) के पुनरुद्धार के लिए भी केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *