उत्तराखंड

सीएम धामी ने दिल्ली में बांसुरी स्वराज के पक्ष में किया प्रचार, कहा- भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए BJP को दें वोट

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने पहाड़गंज नई दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया. इस दौरान हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों ने बांसुरी स्वराज को अपना समर्थन दिया. सीएम ने लोगों से कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा को वोट दें.

सीएम धामी ने दिल्ली में कहा कि जनता के आशीर्वाद से दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा जीतने वाली है. उन्होंने रोड शो में प्रतिभाग कर रहे हजारों की संख्या में आए हुए स्थानीय लोगों से बांसुरी स्वराज को अपना समर्थन देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा 25 मई के लिए संकल्प लें की हम खुद भी मतदान करें, औरों से भी करवाएं.

सीएम धामी ने कहा कि इतनी गर्मी में भी जनता का उत्साह उमंग देखकर लगता है निश्चित ही आपके आशीर्वाद से सारे रिकॉर्ड ध्वस्त होने वाले हैं.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महायज्ञ में हमने भारत को आगे बढ़ाने, विकसित भारत बनाने, दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बनाने, अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कमल के फूल पर वोट देकर पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान सुनिश्चित करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *